जाम तोड़ने आंगनबाड़ी भवन के छत में चढ़े युवक की करेंट लगने से मौत
बसना थाना अंतर्गत ग्राम भदरपाली में आज जाम तोडना एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया, मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय गोपाल सिंह पिता पृथ्वी सिंह आंगनबाड़ी भवन के छत में जाम तोड़ने चढ़ा था. जहाँ ऊपर गुजरे 11 केव्ही लाइन के विधुत तार के चपेट में आ गया और करेंट लगने से उसकी मौत हो गई.
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक विधुत वायर के सीधा संपर्क में नही आया है, जाम (बिहि) के पेड़ में विधुत करेंट प्रवाहित हो रहा था और करेंट लगने से मृत्यु हो गया. बसना थाना प्रभारी ने बताया कि को जानकारी मिलते ही बसना पुलिस 112 और स्टॉफ को घटना स्थल भेजा गया गया है और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें