10 चक्का ट्रक की हुई चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज. - CG Sandesh

10 चक्का ट्रक की हुई चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज.

सरायपाली थाना में अज्ञात व्यक्ति पर 10 चक्का ट्रक को चेक पोस्ट,  गुरूद्वारा के सामने से चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है. प्रार्थी अतुल अग्रवाल ने पुलिस को बताया है कि ट्रक क्रमांक CG 04 JB 4871 को उसके ड्रायवर के द्वारा दिनांक 25 जनवरी  2020 को माल खाली कर चेक पोस्ट गुरूद्वारा के सामने हमेशा की तहर खडी करके रात 9 बजे उसे सूचना देकर अपने घर चला गया. 

इसके बाद उसके अगले दिन सुबह 04.30 बजे वहां वाहन 10 चक्का नहीं था. जिसका आसपास कोई पता नहीं चला. बताया गया कि वाहन में मूल आर.सी, बुक इंश्योरेंस एवं परमिट भी साथ में चोरी हो गया है. गाडी की कीमत लगभग 8 लाख रूपये है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें