स्कूल के बाहर खम्भे से लटकर दी जान
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम पोटापारा में 10 से 11 मार्च के मध्यरात्रि 24 वर्षीय ऋषिकेशन पिता भुवनेश्वर कर्ष उम्र 24 वर्ष ने रात को स्कूल के पास एक विधुत पोल के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
सुबह जब ग्रामीणों ने स्कूल के पास शव को विधुत पोल के सहारे लटके देखा तो हड़कम्प मच गया. और ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद सरायपाली पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर 2 सीढियों को बांध कर बिजली पोल से लटकते हुए शव को निकला.
सरायपाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टि से यह मामला आत्महत्या है, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है. इसके साथ ही घटना स्थल से एक वीडियो फुटेज भी वायरल हो रहा है. जिसमे बिजली पोल के ऊपर से शव को निचे उतारा जा रहा है.
घटना स्थल में मृतक आत्महत्या करने बिजली पोल में इतना ऊपर कैसे चढ़ गया, यह भी गंभीर विषय है. विधुत पोल गांव के स्कूल के बाउंड्री से जुड़ा हुआ है. देखने पर कैसे विधुत पोल के ऊपर चढ़ा होगा पता नही चल पाया.