कोरोना वायरस से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने पर शिक्षक हुआ निलंबित.
कल सोशल मीडिया में कोरोना वायरस से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने पर विकासखंड नरहरपुर के खण्ड स्त्रोत समन्वयक (व्याख्याता. एल.बी.) को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है. आदेश में बताया गया है कि समन्यवक हिमंन कोर्राम ने कोरोना वायरस को लेकर व्हाट्सएप्प ग्रुप में एक भ्रामक और अपुष्ट पोस्ट कर दी थी. जिसे सोशल मीडिया का दुरूपयोग एवं सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन मानते हुए हिमन कोर्राम को निलंबित कर दिया गया है.
गौरतलब है देश मे इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर कई तरह की फेक न्यूज़ प्रसारित हो रही है. जिसको लेकर भारत सरकार ने अपील की है की बिना पुष्ट सूचना के कोई भी भ्रामक खबरें शेयर नहीं करें. इसके लिए कई जगह जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें