आवेश में मां बेटे के साथ गाली गलौच व मारपीट
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में
पूर्व में चोरी की बात को लेकर आवेश में मां बेटे के साथ गाली गलौच व मारपीट करने
पर मामला दर्ज कराया गया है. पीड़ित सोनिका पटेल ने पुलिस को बतायी कि 10 मार्च को 12.00
बजे जब वह गांव की गली में खडी थी, तब पूर्व में चोरी की बात को लेकर उसे गांव का
सुन्दर लाल पटेल पिता बारेलाल पटेल के द्वारा उसके लडके प्रेमकुमार को मारपीट करने
के लिये उतारू हो रहा था, तब महिला ने उसे मना किया तो वह आवेश में आकर प्रार्थी
महिला के साथ हांथ मुक्का से मारपीट करते हुये गंदी गंदी गालियां देने लगा. जिसकी
शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 323
आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें