सरायपाली की मृणमयी सिंह ने जीता मिसेज छत्तीसगढ़ का खिताब - CG Sandesh

सरायपाली की मृणमयी सिंह ने जीता मिसेज छत्तीसगढ़ का खिताब

फ़ैसन फ्यूजन 2020 में मिसेज छत्तीसगढ़ का खिताब महासमुन्द जिले के सरायपाली निवासी मृणमयी सिंह ने जीता.

इस प्रदर्शन में प्रदेश भर के विभिन्न शहरों में करीब 40 प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया. समारोह में 4 दिन और 8 अलग-अलग राउण्ड में श्रीमती सिंह श्रीमती सिंह अव्वल रही. श्रीमती सिंह ट्रायबल आर्ट डिजायनर है साथ ही छत्तीसगढ़ के 18 लोककलाओं में कार्य कर रही है. जिसमे मृतक स्मृति चिन्ह जो हजारो वर्ष पुराना है, उसपर विशेष रूप से कार्य कर रही है.

श्रीमती सिंह ने बताया की मिसेज छत्तीसगढ़ के खिताब जीतने के लिए घर वालो का भरपूर सहयोग मिला. श्रीमती सिंह ने कहा की कोई महिला अगर इस फील्ड में आना चाहती है और किसी वजह से आ नही पा रही है तो ऐसे महिलाओं के सहयोग करने की बात कही.

साथ ही मारुति लाइफ स्टाईल रायपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में श्रीमती मृणमयी सिंह को ताज पहनाया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें