पुलिस अधीक्षक मंगलवार को सुनेगें कर्मचारियों की समस्या, महिल... - CG Sandesh

पुलिस अधीक्षक मंगलवार को सुनेगें कर्मचारियों की समस्या, महिला दिवस पर किया शुरूवात

पुलिस अधीक्षक ने महिला दिवस पर अपने सभी महिला कर्मचारियों को पुलिस लाईन में आमंत्रित कर महिला दिवस मनाया। इस दौरान सभी महिलाओं से कुछ कहने के लिए कहा गया, जिसमें सभी महिलाओं ने अपनी समस्या सुनने के लिए कहा व बताया कि हमारी समस्या पर विचार नहीं किया जाता, इसमें पुलिस अधीक्षक ने नई शुरूवात करते हुए कहा कि प्रत्येक मंगलवार को वे सुबह साढ़ें 10 बजें से लेकर दोपहर 1.30 बजें कर्मचारियों की समस्या सुनेंगे व निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

कांकेर में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में पहली बार पुलिस परिवार में महिला दिवस मनाने का निर्णय लेकर कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाईन में किया गया, जहां पर उन्होने सभी महिला अधिकारी व कर्मचारियों को गृहस्त जीवन में बहू का कीरदार निभाते हुए अपनी बातों को दब जाने के बारे में बताया व कहा कि हमारे जीवन में महिला अपने पति व सास के पास चाहकर भी कुछ नहीं कर पाती, उन्हे शुरू से ही उनके जिम्मेदारियों का एहसास करा दिया जाता है, जिससे वे हमेशा गम्भीर रहते है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमेशा जीवन में गम्भीर व घुटकर रहने से बुढ़ापे के समय बीमारियां जकड़ लेती है, जिससे चाहता हूं कि हमेशा हसमुख हरे व मुस्कुराते हुए जिंदगी को बिताएं।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पहली बार कांकेर में कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, इसी दौरान उन्होने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए कार्यक्रम करना जरूरी नहीं है, बल्कि हर महिला को दिल से सम्मान करें, यही उनके लिए बहूत बढ़ी बात होती है। महिलाओं ने बताया कि हम छोटे कर्मचारी होते है, जिनको समस्या लेकर पहुंचने के दौरान मिल भी नहीं पाते, हमारी समस्या सुनी नहीं जाती, जिससे काफी परेशानी होती है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने एक और नई शुरूवात करते हुए कहा कि हर मंगलवार को सुबह 10 बजें से दोपहर 1.30 बजें तक आपका समय होगा, जिस दौरान आपकी समस्या को पूरी तरह सुना जाएगा व निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।


13 महिलाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान यातायात क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर सुमिता बाखला, उत्कृष्ठ महिला विवेचक शारदा यादव, कानून व्यवस्था में उत्कृष्ठ प्रदर्शन शशीकला मरकाम, जनता से बेहतर संपर्क ज्योत्सना प्रेम, उत्कृष्ठ टर्नआऊट ममता साहू, लम्बी सेवा अवधि जमुना कोमरा, अंदरूनी थानों में लम्बी सेवा कांति गोटा, उत्कृष्ठ मां की भूमिका किरण परिहार ऑपरेशन मुस्कान पुष्पा ठाकुर व शांता ध्रुव, जागरूकता फैलाने में उत्कृष्ठ प्रदर्शन निर्मला मरकाम, खेल में ओमता मरकाम, प्रसव के लिए किए गए उत्कृष्ठ प्रदर्शन नर्सिग सिस्टर पुष्पलता कवाची, मरीजों की देखभाल के लिए किए गए उत्कृष्ठ प्रदर्शन नर्सिग सिस्टर ललिता यादव को सम्मानित किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें