आरोप - रोजगार सहायक ने सरपंच का फर्जी सील और साइन लगाकर कराई सचिव के ख़िलाफ शिकायत !
कल कुटेला सचिव नेहरूपटेल के विरुद्ध सीजी संदेश डॉट कॉम में एक समाचार प्रकाशन किया गया था, जिसमे 95 एपीएल हितग्राहियों से राशन कार्ड के आड़ में 250 रु. प्रति हितग्राही से रकम वसूले जाने की शिकायत जनपद सीईओ सरायपाली से की गई थी.
मामले में जनपद पंचायत सीईओ स्निग्धा तिवारी ने बताया था कि मामला उनके संज्ञान में आया है, जिसपर कार्यवाही की जाएगी. आरोप था की सरायपाली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटेला का सचिव प्रति हितग्राहियों से 250 रु लेकर राशन कार्ड उपलब्ध नही करवा रहे है. और जानकारी मांगने पर कार्य चालू है का जावाब दिया जाता है.
वही इस पूरे मामले में आज कुटेला के सचिव ने बताया कि गांव में 5 साल का कर और मकान टेक्स के नाम से पैसा लिया गया था, गांव में मीटिंग बुलाया गया था और प्रस्ताव बनाकर 250 रु. लेने की सहमति गांव वालों से मिलने के बाद लिया गया था.
कुटेला के सचिव नेहरू पटेल ने बताया की 95 एपीएल हितग्राहियों का फार्म जनपद पंचायत सरायपाली में जमा कर दिया गया था. जिसके बाद डाटा एंट्री भी कर दिया गया था. सचिव ने बताया की राशन कार्ड के लिए जनपद से लेकर जिला तक जा चुके है, जिला खाध अधिकारी को भी इस बारे में जानकारी दिया गया है. लेकिन बताया जाता है कि जिस कंपनी या ठेकेदार को राशन कार्ड प्रिंट करने का ठेका दिया गया है वह अपना कार्य नही कर रहा है. जिसके लिए राशन कार्ड नही मिल पा रहा है.
सचिव ने बताया की हितग्राहियों से दोबारा आवेदन करने के लिए भी कई बार बोला जा चुका है लेकिन हितग्राहि भी राशन कार्ड के लिए आवेदन नही करते है. ग्राम पंचायत कुटेला के सचिव नेहरुलाल पटेल ने उसके खिलाफ हुए शिकायत को भी फर्जी बताया है, सचिव ने कुटेला के रोजगार सहायक पति के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच द्वारा सील और साइन शिकायत पत्र में नही किया गया है, रोजगार सहायक के पति द्वारा सरपंच का सील और साइन लगा दिया गया है.
कुटेला सचिव के अनुसार शिकायत में जो सील और साइन का उपयोग किया गया है वह फर्जी है, ऐसा झूठा शिकायत कर उन्हें फसाने की साजिश की जा रही है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें