खाद्य निरीक्षक ने पार्षद से किया दुर्व्यवहार, कलेक्टर से शिक... - CG Sandesh

खाद्य निरीक्षक ने पार्षद से किया दुर्व्यवहार, कलेक्टर से शिकायत

सरायपाली. विगत दिनों नगर के एक वार्ड पार्षद द्वारा खाद्य निरीक्षक से राशन कार्ड संबंधी जानकारी पूछी गई तो उनके द्वारा पार्षद के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसकी शिकायत पार्षद ने कलेक्टर महासमुंद से की है.

कलेक्टर को दिए शिकायत में वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद गुंजन अग्रवाल ने उल्लेख किया है कि वे 5 मार्च को नगर पालिका में राशन कार्ड बनाने संबंधित जानकारी लेने के लिए गए हुए थे, तब उन्हें खाद्य निरीक्षक से संपर्क करने के लिए कहा गया. जब वे खाद्य निरीक्षक से संपर्क किये तो उनके साथ निरीक्षक द्वारा दुर्व्यवहार किया गया. एक जनप्रतिनिधि के साथ जब शासकीय अधिकारी द्वारा इस तरह से व्यवहार किया जा रहा है तो आम लोगों के साथ उनके द्वारा किस तरह का व्यवहार किया जाता होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. श्री अग्रवाल के द्वारा इस प्रकार शिकायत करते हुए कलेक्टर से निरीक्षक के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें