राशन कार्ड के नाम पर सचिव ने वसूले 250 रुपये प्रति कार्ड, लेकिन नहीं मिला राशन कार्ड जनपद सीईओ से सरपंच ने की शिकायत.
सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने जनपद सीईओ को शिकायत करते हुए बताया है कि प्रति राशन कार्ड 250 भुगतान के बावजूद अभी तक ग्रामीणों को राशन कार्ड उपलब्ध नही करावया जा रहा है. मामला सरायपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटेला का है, जहाँ APL कार्ड राशन कार्ड के 95 हितग्राहियों से 250 रु. लिया गया है. राशन कार्ड के मजबूरी के फायदा उठाते हुए सचिव ने प्रति हितग्राहियों से चालाकी से 250 रु वसूल लिया है, जबकि संपत्ति कर को अलग से कैम्प लगाकर वसूला जाना चाहिए.
शिकायत में बताया गया है कि 12 सितंबर 2019 को हितग्राहियों से राशन कार्ड हेतु रकम और कागजात लिया गया था, जिसके बाद फोन के माध्यम से राशन कार्ड की जानकारी मांगने पर सचिव द्वारा काम हो रहा है ऐसा जानकारी दिया जाता है. और पंचायत में बुलाने पर सचिव नेहरुलाल पटेल उपस्तिथ नही हो रहा है. जिसपर गाँव के सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने मिलकर सचिव के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है.