अव्यवस्था के चलते हटाए गए परीक्षा केंद्र प्रभारी
बलौदाबाजार,6 मार्च 2020/ बलौदाबाजार जिले के लाहोद परीक्षा केंद्र प्रभारी श्री विजय लाल पैकरा को हटा दिया गया है। उन्होंने बोर्ड की परीक्षा में बच्चों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं की थी। स्कूल में अतिरिक्त कमरा उपलब्ध होने पर भी उनका उपयोग ना करते हुए नकल मारने की हद तक बच्चों को नजदीक-नजदीक बिठाया गया था। डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी श्री मिथिलेश डोंडे के आकस्मिक निरीक्षण में यह कुव्यवस्था जाहिर हुई। उनकी अनुशंसा पर जिला शिक्षा अधिकारी ने लेक्चरर श्री विजय लाल पैकरा को हटा कर लवन स्कूल के लेक्चरर श्री पहलवान सिंह सेन को नया केंद्राध्यक्ष नियुक्त किए हैं। श्री डोंडे ने आज भी बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम टुण्डरी, परसाडीह और नगरदा परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कक्षा 12 वीं का आज जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र का पर्चा था।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें