वाहन अनियंत्रित होकर सडक के नीचे गिरने के कारण एक व्यक्ति की... - CG Sandesh

वाहन अनियंत्रित होकर सडक के नीचे गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत

2 मार्च को तुमगांव थाना अंतर्गत पिरदा मोड के पास वाहन अनियंत्रित होकर सडक के नीचे गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसपर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच पर पाया की 2 फरवरी को प्रातः 07.00 बजे सारंगढ से मोटरसायकल क्रमांक CG 04 MW 1596 से बिरेन्द्र चंद्रा, बाबूलाल चंद्रा, कमल कांत चंद्रा तीनों रायपुर जा रहे थे. वाहन को कमलकांत चंद्रा चला रहा था जो घटनास्थल NH 53 पिरदा मोड के पास वाहन अनियंत्रित होने से सडक के नीचे वाहन सहित तीनों गिरने के कारण मृतक बाबूलाल चंद्रा पिता रामाधार चंद्रा उम्र 52 साल उलखर थाना सारंगढ जिला रायगढ की मृत्यु हो गया. व अन्य दोनों को भी चोट लगा. जिसपर आरोपी कमलकांत चंद्रा पिता भरत चंद्रा उम्र 27 साल खरोदा जिला जांजगीर चांपा के द्वारा वाहन को तेज गति लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से मृतक की मौत होना पाये जाने पर अपराध धारा 279, 304(A) एवं 337 आईपीसी का घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें