रोड क्रास करते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
सांकरा ओव्हरब्रीज के पास में रोड क्रास करते
समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया
गया है. पुलिस ने थाना पिथौरा का मर्ग क्रमांक 06/2020 मृतक अभिशेक कुमार पिता
रमेश कुमार थाना बसना की मर्ग डायरी प्राप्त हुई जिसका अवलोकन किया गया. जिसमे मृतक
अभिशेक कुमार अपने फूंफा जगदीश के घर रहकर पटेल शोरूम में काम करता था, जो अपने घर
से निकलकर ओव्हर ब्रिज 353 पर रोड क्रास कर रहा था उसी दौरान कोई अज्ञात वाहन का
चालक तेज लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया जिससे उसे गंभीर चोटे लगी. और 112
में उपचार हेतु पिथौरा सीएचसी ले जाया गया था. जहां मृतक की मौत हो गई. जिस पर
थाना सांकरा में अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 304(A) आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में
लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें