स्कूल टीचर ने 7वीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, फिर गर्... - CG Sandesh

स्कूल टीचर ने 7वीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, फिर गर्भपात भी करा दिया

छत्तीसगढ़ के जशपुर स्थित एक शासकीय स्कूल के टीचर ने कक्षा 7 में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म किया। जब छात्रा गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। छात्रा को कुछ समय से जब दिक्कत बढ़नी शुरू हुई तो उसने परिजन को बताया। मामला खुलने की जानकारी शिक्षक को लगी तो वह छात्रा के घर एक लाख रुपए लेकर पहुंचा और चुप रहने की बात कहकर वहीं छोड़ आया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की है।

नारायणपुर के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक राशिद खान पदस्थ है। आरोप है कि राशिद खान ने स्कूल की ही कक्षा 7 में पढ़ने वाली छात्रा को पुराने स्टाफ रूम में बुलाया। यहीं पर आरोपी शिक्षक रह भी रहा है। वहां पर उसने छात्रा को डरा धमकाकर नशीली दवाई खिलाई। जब छात्रा बेहोश हो गई तो उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद से ही छात्रा को दिक्कत होना शुरू हो गई। छात्रा ने इसके बाद परिजनों को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने अस्पताल में चेकअप कराया।

वहां डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा गर्भवती है। इसकी जानकारी आरोपी शिक्षक को हुई तो 22 फरवरी को एक बार फिर वह छात्रा को डरा धमकाकर अपने साथ ले गया और गर्भपात करा दिया। साथ ही मामला दबाने के लिए परिजनों को एक लाख रुपए दिए और चला गया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि इसमें बीडीसी सदस्य की भूमिका भी संदेह में है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव भी किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें