बोरसी संकुल के समस्त स्कूल आज बंद मिले - CG Sandesh

बोरसी संकुल के समस्त स्कूल आज बंद मिले

कसडोल:- परीक्षा सर पर और शिक्षा अधिकारी को खेलकूद की पड़ी है। खेलकूद के दूसरे दिन बोरसी संकुल के समस्त स्कूलों में तालाबंदी, शासन की महत्वाकांक्षी योजना मध्यान्ह भोजन सिर्फ कागजो में सिमटा दिया जाएगा कि मध्यान्ह भोजन संचालन किया गया।समस्त शिक्षको उपस्थिति पंजी में क्या स्कूल बंद लिखेंगे? ये सारे सवाल उठ रहे है,जो बच्चो के भविष्य सुधारने के लिए पदस्थ शिक्षक है, क्या 1 दिन का वेतन कटेगा?

शिक्षा विकाशखण्ड कसडोल जिला बलौदाबाजार के बोरसी संकुल के समस्त स्कूल बंद रहे, जब इस संबंध में कसडोल का शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया गया तो बताया जानकारी नही है, एक तरफ शासन प्रशासन शिक्षा के लिए एड़ी चोटी एक दे रहे है,तो दूसरी तरफ शिक्षक स्कूल में तालाबंदी कर मनमानी कर रहे है।

आज दिनाक 28 फरवरी को बोरसी संकुल के अंतर्गत समस्त स्कूल बंद रहे।क्या बंद रखने के लिए विभागीय अधिकारियों का सहमति से है कि शिक्षको को पूरा अधिकार है कि जब चाहे स्कूल लगा ले जब चाहे बंद। अब देखना यह है कि आज समस्त स्कूल बंद है शिक्षको पर विभागीय अधिकारी क्या कार्यवाही करते है।इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से फोन से संपर्क किया तो बताए कि क्यो बंद किया गया,खेलकूद करवाना लेकिन स्कूल बंद रखना गलत है,शिक्षको पर जरूर कार्यवाही होगी।यदि स्कूल बंद रखे है तो।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें