तेरी बेटी मोबाइल चुराती है कहकर मारपीट - CG Sandesh

तेरी बेटी मोबाइल चुराती है कहकर मारपीट

बसना थाना अंतर्गत ग्राम खेमड़ा में तेरी बेटी चोर है मोबाइल चुराती है. कहकर मारपीट गाली गलौच करने पर मामला दर्ज कराया गया है. बिसीकेशन भोई ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी  को दोपहर में करीबन 03.30 बजे गांव के मालिकराम,  विपीन दीप एवं लालकुमार के साथ गांव के सोसायटी चौक में बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी उसका छोटा भाई रिषीकेसन भोई आया और बोला कि तेरी बेटी चोरनी है, मोबाइल चोराती है कहकर गाली देने लगा. जिसे उसके द्वारा मना किये जाने से उसके साथ मारपीट की गई. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें