खोपली पड़ाव के पास दो ट्रक के आपस में भिड़ने पर मामला दर्ज
बागबाहरा थाना अंतर्गत खोपली पड़ाव के पास दो
ट्रक के आपस में भिड़ने पर मामला दर्ज कराया गया है. जीवराखन डहरिया ने पुलिस को
बताया कि 25 फरवरी के रात्री 10:00 बजे वह अपने
ट्रक क्रमांक CG 04 JD 6101 में
रायपुर से राशन सामान शक्कर, दुध पाऊडर, दाल लेकर पदमपुर उडिसा जा रहे था, इस
दौरान रात्रि करीबन 02:00 बजे NH 353 रोड खोपली
पडाव के पास ट्रक क्रमांक CG 04 MK
5110 के चालक द्वारा अपने ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर शिकायतकर्ता
के ट्रक को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे चालक एवं परिचालक को चोट
लगी और ट्रक के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मामले में पुलिस ने आरोपी
ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें