प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार 26 फरवरी 2020/प्राकृतिक आपदा से पीड़ित दो परिवारों के लिए 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। दोनो परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने 25 फरवरी को यह सहायता राशि स्वीकृत की है।लाभान्वित हितग्राहियों में बिलाईगढ़ तहसील के गांव कोरकोटी निवासी निलाराम पिता पीरीत राम धोबी एवं कसडोल तहसील के ग्राम टेमरी निवासी जागेश्वर पिता निरत कंवर शामिल हैं। कलेक्टर ने तहसीलदार कसडोल एवं बिलाईगढ़ को आरटीजीएस के जरिए हितग्राहियों के खाते में स्वीकृत राशि जमा करने के निर्देश दिए है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें