झमाझम बारिश से अंचल हुआ तर, सड़क के गड्ढों में भरा पानी, राहग... - CG Sandesh

झमाझम बारिश से अंचल हुआ तर, सड़क के गड्ढों में भरा पानी, राहगीर हो रहे परेशान

सरायपाली. कल रात से आज दोपहर तक रूक-रूककर हुई बारिश से पूरा अंचल तर-बतर हो गया. पूरे अंचल में रात भर झमाझम बारिश होती रही और कहीं-कहीं ओले गिरने की भी जानकारी मिली है. इस बारिश से एक ओर जहां मौसम में पुनरू ठण्डक दिखाई दे रही है वहीं शहर के भीतर की सड़क में जगह-जगह बन चुके गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

विगत दो-तीन दिनों से गर्मी का आभास होने लगा था, लेकिन कल रात की बारिश ने मौसम में एक बार फिर ठण्डक ला दिया है. रात में लगभग 9 बजे से तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं और रात्रि 12 बजे के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जो आज दोपहर तक रूक-रूककर होती रही. आज सुबह बारिश के कारण लोगों का कामकाज भी काफी प्रभावित हुआ.

प्रतिदिन सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को आज गंतव्य तक पहुंचने में विलम्ब भी हुआ.अचानक हुई इस बारिश र्से इंट भट्ठा संचालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी. देर रात नींद से जागकर्र इंटो को ढंकने के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ी. इसके अलावा धान खरीदी केन्द्रों में भी बरसात का असर देखा गया. धान के स्टेग में कव्हर लगवाने के लिए खरीदी केन्द्र प्रभारियों को भी भाग दौड़ करनी पड़ी. लगभग 15 दिन पूर्व भी लगातार दो तीन दिनों तक हल्की बारिश हुई थी.

इसके बाद मौसम साफ होने पर नगर के भीतर मुख्य मार्ग पर बन चुके गड्ढों को मिट्टी डालकर पाटा गया था. लेकिन कल रात हुई बारिश ने पुनरू सड़क की पोल खोल दी. गर्मी के समय में सड़क पर उड़ने वाली धूल एवं बारिश के समय सड़क के गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन जाते हैं. फोरलेन बनने के बाद से शहर के भीतर मुख्य सड़क की मरम्मत नहीं के बराबर हो रही है, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है. शहर के भीतर सड़क में गड्ढे होने का मुख्य कारण भारी माल वाहक वाहनों की आवाजाही को भी माना जा रहा है. टोल टैक्स बचाने के चक्कर में मालवाहक गाड़ियां भंवरपुर रोड एवं सरसीवां रोड से होते हुए शहर के भीतर प्रवेश करते हैं.

इन वाहनों के गुजरते ही छोटे-मोटे गड्ढे भी बडेआकार लेना शुरू कर देते हैं. इसके अलावा सड़क के दोनो छोर पर पानी निकासी की कोई सुविधा न होने के कारण बरसात में सड़क पर ही पानी जमा हो जाता है. जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. विगत कई वर्षों से शहर के भीतर लगभग हमेशा इस तरह की समस्या देखी जा रही है. इसके बावजूद प्रशासन द्वारा सड़क की मरम्मत न करवाए जाने से शहर वासियों में भी आक्रोश देखा जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें