सिरबोड़ा में वार्षिकोत्सव का आयोजन
सरायपाली. शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला सिरबोड़ा में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक किस्मतलाल नन्द रहे. कार्यक्रम में बच्चों ने रंग बिरंगे परिधान में सजकर लोकनृत्य, लोकगीत आदि का प्रदर्शन कर सभी की वाहवाही लूटी. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन धर्मेंद्रनाथ राणा द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि श्री नंद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिक उत्सव कार्यक्रम शाला को पालकों व समुदाय से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे अपनेपन की पवृृत्ति बढ़ती है और सकारात्मक शैक्षिक सामजिक वातावरण पनपता है.
इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत सिरबोड़ा श्रीमती अनुसया बारिक, बाबूलाल पटेल, संतलाल बारिक, उग्रसेन नायक,अभिमन्यु नैरोजी,भजन सिंह नायक, जयलाल बाघ,उपेंद्र बेहरा,रसिक भोई, युवराज सिदार,नरेश सिदार, गोपीनाथ बारिक, वसुदेव बुड़ेक, गंगाराम बुड़ेक, खीरोदिनी, अंबिका दास, देवकी भोई, दिगंबर सिदार, मांधाता भोई, महेंद्र नायक, कार्तिक भोई, राजेश नायक, पुष्पलता भोई, विद्यालय परिवार से महेश साहू ,हीरा लाल साहू, दिनेश कश्यप, खिरोद चैधरी,अनीता साहू, जयदेव बुड़ेक, फगनी- सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे.