बलौदाबाजार :  जिला स्तरीय औद्योगिक विकास संगोष्ठी 18 फरवरी क... - CG Sandesh

बलौदाबाजार : जिला स्तरीय औद्योगिक विकास संगोष्ठी 18 फरवरी को

बलौदाबाजार,17 फरवरी 2020/उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री कवासी लखमा के मुख्य आतिथ्य में उद्योग विभाग द्वारा जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में 18 फरवरी को जिला स्तरीय औद्योगिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी रायपुर रोड स्थित गौरव प्राइड होटल में सवेरे 11 बजे से शुरू होगी। जिले के सभी उद्योगपतियों, व्यवसाइयों और नव-उद्यमियों को संगोष्ठी में आमंत्रित किया गया है। उद्योग विभाग रायपुर के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति 2019-2024, स्टैंड-अप योजना सहित औद्योगिक विकास से जुड़े योजनाओं और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। समग्र औद्योगिक विकास के सम्बंध में उद्योगपतियों से चर्चा किया जाएगा। कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्रालय रायपुर द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की जानकारी और स्टार्ट-अप टीम द्वारा सेवा उद्योग में नवाचार की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्टैंड-अप इंडिया, इज ऑफ डूइंग बिजिनेस, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के सम्बंध में नव-उद्यमियों को विस्तार से बताया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें