शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेजकर उसके साथ गाली गलौज, मामला दर्... - CG Sandesh

शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेजकर उसके साथ गाली गलौज, मामला दर्ज.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम जंघोरा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल से शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेजकर उसके साथ गाली गलौज करने का मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा 15 फरवरी 2020 को रात करीब 11:40 बजे शिक्षिका के मो.नं. में अश्लील मैसेज भेजा गया. इसके बाद जब शिक्षका ने उस नंबर में काल किया जिसपर अज्ञात व्यक्ति ने फोन नहीं उठाया तो शिक्षिका ने उसे ब्लाक कर दिया.

इसके बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके अगले दिन फिर से अश्लील मैसेज भेजने लगा और बार-बार मिस्ड काल करने लगा. इसपर जब महिला ने  काल करके पूछा कि कौन हो तुम मेरे मोबाइल पर गंदा-गंदा मैसेज क्यों कर रहे हो कहकर समझाने का प्रयास किया लेकिन वह माना नहीं और अश्लील गाली गलौज करने लगा और कहा कि तुम्हे जो करना है कर लो तुम्हे बदनाम कर दुंगा कहकर धमकी देने लगा. मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 507 एवं 509  पंजीबद्ध कर विवेचना में गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें