बोलेरो की ठोकर से मोटर सायकल चालक गंभीर
सरायपाली फारेस्ट रेस्ट हाऊस के पास बोलेरो द्वारा
मोटर सायकल चालक को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार
16 फरवरी को दुष्यंत भोई का एक बोलेरो वाहन के साथ फारेस्ट रेस्ट हाऊस के पास
एक्सीडेंट हो गया, जिसे मौके पर चोट लगने से अस्पताल लाया गया. और दुष्यंत भोई के सिर,
हाथ ,पैर में काफी गंभीर चोट लगने के कारण
उसे ईलाज हेतु बरगढ ले जाना पड़ा. बताया
गया कि बोलेरो क्र. CG 06 GE 9876 का चालक विकाश रंजन द्वारा तेज व लापरवाही
पूर्वक ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से दुष्यंत भोई को चोट लगा है. जिसपर पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279
एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें