करेंट लगाकर चीतल का शिकार किये,ठिकाने लगाने के चक्कर मे पकड़े... - CG Sandesh

करेंट लगाकर चीतल का शिकार किये,ठिकाने लगाने के चक्कर मे पकड़े गए।

शिकारी आदतन शिकारी ही है, पूर्व में शिकार के मामले कसडोल न्यायालय में लबित है।

बलौदाबाजार:-अर्जुनी वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 366 में 11000 वोल्ट लाइन से कनेक्शन कर विद्युत पोल से करीबन 2 किलोमीटर जंगल तक तार में विद्युत प्रवाह कर तीन चीतल को शिकार बनाया गया।जिसमे 2 नर चीतल और एक मादा चीतल की मौत हो गई।जिसके बाद शिकारी ने तीनों को रस्सी में बांध कर सड़क किनारे बाहर भेजने के लिए लाए।जिस पर वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा रंगे हाथ दबोचे गए। शिकार में उपयोग किये गए समान के साथ आरोपी दशरथ वल्द बोधन बरिहा,निवासी अर्जुनी,सुरेश वल्द भुनेश्वर साहू निवासी खम्मन को गिरफ्तार किया गया।

अर्जुनी रेंजर टी0 आर0 वर्मा ने बताया कि श्री आलोक कुमार तिवारीDFO, उदयसिंग सिंग ठाकुर SDO,के मार्गदर्शन पर सतत निगरानी किये जाने के कारण शिकारियों की धरपकड़ किया जा रहा।इस कार्यवाही में उपवनक्षेत्रपाल लक्ष्मीप्रसाद श्रीवास्तव,संतराम ठाकुर वनपाल, खगेश्वर ध्रुव,हरिराम,प्रवीण कुमार,जयकुमार, और दैनिक श्रमिक कर्मचारियों का योगदान रहा।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें