बिजली विभाग ADE के साथ मारपीट, ऑफिस बन्द करके कर्मचारी पहुँच... - CG Sandesh

बिजली विभाग ADE के साथ मारपीट, ऑफिस बन्द करके कर्मचारी पहुँचे थाना

सरायपाली बिजली विभाग के ऑफिस में घुसकर मारपीट करने का आरोप लग रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के ade गजभिए के साथ कल कुछ लोगों द्वारा ऑफिस के अंदर घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है.

जिसके बाद आज पूरा विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी ऑफिस बंद करके सराईपाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए बैठे हुए हैं.

खबर लिखे जाने तक एफआईआर नही किया गया था. अभी तक मामला साफ-साफ नही हो पाया है, की आखिर बिजली विभाग के अधिकारी के साथ किन लोगों ने मारपीट की है और मारपीट करने का कारण क्या है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें