पहले तोड़ा शटर का ताला, फिर 40 हजार पार - CG Sandesh

पहले तोड़ा शटर का ताला, फिर 40 हजार पार

नरहरपुर थानांतर्गत 12 फरवरी की दरम्यानी रात को अज्ञात चोर ने शटर का ताला तोड़ चोरी घटना को अंजाम दिया। रिसेवाड़ा निवासी 23 वर्षीय यश कुमार पटेल पिता सुरेश कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोजाना कि तरह दुकान खोलने के लिए 12 फरवरी की सुबह 7 बजें दुकान के पास पहुंचा तो देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला टुटा हुआ है। दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था और ड्राज टुटा हुआ था। ड्राज में रखे नगदी 40 हजार रूपएं को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें