अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहलाफुसला कर भगा ले जाने के संदेह पर म... - CG Sandesh

अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहलाफुसला कर भगा ले जाने के संदेह पर मामला दर्ज

महासमुन्द थाना में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहलाफुसला कर भगा ले जाने के संदेह पर मामला दर्ज किया गया है. बिसाहू ध्रुव ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र चुन्नी लाल उम्र 14 वर्ष 10 माह 23 जनवरी 2020 से लापता है.

बिसाहू ने बताया की जब वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने प्रातः 08.00 बजे गये थे तब उसका पुत्र चुन्नीलाल था, व खेत से काम करके घर शाम 04.00 बजे आये तो देखा पुत्र घर पर नही था. जिसका आसपास पता तलाश किये पता नही चला. जिसपर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 363 आईपीसी भादवि घटित होना पाये जाने से, अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें