नवविवाहिता ने जहर सेवन कर की आत्महत्या - CG Sandesh

नवविवाहिता ने जहर सेवन कर की आत्महत्या

सरायपाली. ग्राम कोसमपाली की एक नवविवाहिता महिला ने आज जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली. घटना के समय घर पर वह अकेली थी. घटना के कुछ समय बाद घर वालों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये जहाँ उसकी मौत हो गई.

जानकारी अनुसार नीता सिदार पति निलेश्वर 20 वर्ष का विगत वर्ष विवाह हुआ था. आज वह घर पर अकेली थी एवं उसके पति व सास खेत में काम करने के लिए गए हुए थे. इसी बीच सुबह 7 बजे उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. कुछ देर बाद उसके देवर घर पहुँचे तो उन्होंने देखा और आस-पास के लोगों को इसकी सूचना दी. तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली लाया गया, जहाँ लगभग 10 बजे उसकी मौत हो गई. मृतिका के पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है और जहर सेवन के कारणों की पतासाजी की जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें