कोल्दा में मतदान बहिष्कार पर ग्रामीण कायम
बागबाहरा जनपद अंतर्गत कन्हारपुरी पंचायत के आश्रित ग्राम कोल्दा के ग्रामीण गणराज साहू ने बताया कि शनिवार को गांव में बैठक हुई है। मतदान बहिष्कार के निर्णय पर ग्रामीण कायम हैं। उन्होंने कहा कि गांव में कामकाज बंद रहेगा। मतदान दल का ग्रामीण पूरा सहयोग करेंगे। कोई विरोध, आंदालन नहीं होगा। लेकिन ग्रामीणजन मतदान नहीं करेंगे। कोल्दा अपने पंचायत मुख्यालय से 11 किमी दूर है। ग्रामीणजन इसे पास के पंचायत में जोड़ने की मांग कर रहे हैं। यह मांग पूरी नहीं हुई तो ग्रामीणों का विरोध मतदान बहिष्कार के रूप में सामने आया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें