सरायपाली विधायक ने प्रतिनिधि नियुक्तियों को किया निरस्त.
सरायपाली विधानसभा के विधायक श्री किस्मतलाल नंद द्वारा कुछ महीनों पहले कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों को अलग-अलग विभागों का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था. जिसके बाद विधायक ने सभी प्रतिनिधि के नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है.
सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद ने 30 दिसंबर 2019 को कलेक्टर को पत्र के माध्यम से यह सुचना भेजा है.
आवेदन में विधायक श्री किस्मत लाल नंद ने लिखा है कि मेरे द्वारा जितने भी विभागों के विधायक प्रतिनिधि को नियुक्त किया है, उन्हें सामने नगरीय निकाय चुनाव और ग्राम पंचायत चुनाव होने के कारण उनके प्रतिनिधि की नियुक्तियों को निरस्त किया जाता है.
यह पत्र जिला कलेक्टर के आवक शाखा में 15 दिसंबर को पहुँच चूका है, जिसमे सभी विभागों को पत्र जारी कर नियुक्तियों के निरस्त कराने लिखा गया है. वही आज सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर द्वारा सभी विभागो को सरायपाली विधायक के प्रतिनिधि नियुक्तियों को निरस्त करने की जानकारी भी भेज दी है.