ढालम में डोलचंद हुए भारी मतों से विजयी.
बसना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ढालम के चुनाव में सरपंच पद के लिए डोलचंद नायक को कल देर रात गिनती के बाद 880 मत के साथ विजयी घोषित किया गया. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीमती सुकांति लक्ष्मीलाल पटेल को 312 मत प्राप्त हुए.
इस ग्राम पंचायत में आश्रीत ग्राम डोंगरिपाली, टांगापासा, भुवनेश्वरपुर भी है, दोनो जगह अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए थे. ग्राम पंचायत ढालम और डोंगरिपाली के सरपंच पद जीत दर्ज करने के बाद गांव के शुभ चिंतको ने देर रात माला और गुलाल से नवनिर्वाचित सरपंच डोलचंद नायक का स्वागत किया और बधाई दी.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें