सरपंच पद के दो प्रत्याशियों को मिले समान वोट, चुनाव अधिकारी ... - CG Sandesh

सरपंच पद के दो प्रत्याशियों को मिले समान वोट, चुनाव अधिकारी को एक प्रत्याशी विजयी घोषित करने के...

सरायपाली ब्लॉक के एक गाँव में सरपंच पद हेतु दो प्रत्याशियों को समान वोट मिले है. चुनाव अधिकारी को एक प्रत्याशी को विजयी घोषित करने के लिए लाटरी का सहारा लेना पड़ सकता है.

मामला है सरायपाली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कलेण्डा का है. यह ग्राम पंचायत थाना सिंघोडा के आस-पास का है. सरायपाली ब्लॉक के कलेण्डा गांव में सरपंच पद के लिए ईशु पाण्डे और प्यारी लाल के बीच कांटे की टक्कर थी. दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया. मतदान होने के बाद वोटों की गिनती की गई तो दोनों प्रत्याशियों को 345-345 वोट मिले जिससे नतीजा टाई हो गया.

अब चुनाव अधिकारी को एक प्रत्याशी को विजय घोषित करने के लिए लाटरी के जरिये चुनाव को सम्पन्न कराया जाएगा.  इस सम्बंध में जनपद सीईओ स्निग्धा तिवारी से बात करने पर बताया गया की रिटर्निग आफिसरों के द्वारा लाटरी सिस्टम से चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें