नाबालिग लड़का नहाने जा रहा हुं कहकर वापस नहीं लौटा - CG Sandesh

नाबालिग लड़का नहाने जा रहा हुं कहकर वापस नहीं लौटा

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम डुमरडीह में नाबालिग लड़का नहाने जा रहा हुं कहकर घर से निकला पर घर वापस नहीं पहुंचा, जिसके बाद उसके पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करया है. मन्नूलाल बरिहा ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का योगेन्द्र उम्र 15 साल जो कक्षा 9 वीं में पड़ता है। 25 जनवरी को स्कुल जा रहा हूं बोलकर सुबह 10 बजे करीब घर से निकल गया और इसके बाद कपड़ा लेकर नहाने जा रहा हु  कहकर सायकल से चला गया और वापस नहीं आया. जिसपर पुलिस ने गुम इंसान का अपराध धारा 363 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें