बेवजह मारपीट व गाली गलौच करने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

बेवजह मारपीट व गाली गलौच करने पर मामला दर्ज

कोमाखान पेट्रोल टंकी तालाब के पास बेवजह एक व्यक्ति से मारपीट व गाली गलौच करने पर  मामला दर्ज करया गया है. प्रकाश निराला ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को वह कोमाखान से दरबेकेरा घर वापस जा रहा था तब कोमाखान पेट्रोल टंकी तालाब के पास करीबन दोपहर 12:30 बजे पीछे से नाजिम खान ऊर्फ सक्कु निवासी कोमाखान वहां पर आया और शिकायतकर्ता प्रकाश को बिना कुछ बोले मेरे को गंदी गंदी गाली गलौच कर मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दिया. जिससे उसे चोट आई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें