बानीगिरोला के एक कुएँ में भी मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
27 जनवरी को ग्राम
बानीगिरोला में सुहीन बाई के बाड़ी में स्थित कुआँ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव
उफनता हुआ पाया गया. मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है. शव को देखने पर वह एक-दो
दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. मृतक सफेद धोती, पीला शर्ट, नीला स्वेटर एवं
पैर में प्लास्टिक का जूता पहने हुए था. पुलिस द्वारा आसपास पतासाजी की गई लेकिन
मृतक के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली. मृतक विगत तीन-चार दिनों से
उस क्षेत्र में भीख मांगते हुए देखा जा रहा था. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को
विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें