मारपीट को लेकर काउंटर मामला दर्ज.
सरायपाली के महलपारा में पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट व गाली गलौच का काउंटर मामला दर्ज करया गया है. सुभाष भोई ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को काम के लिए निकलते समय करीबन 10.30 बजे अरबाज टेंट हाऊस के सामने खड़े योगेंद्र चौहान और अशोक दोनों ने मिलकर उसके साथ गाली गलौचकर कर मारपीट किया. इसके बाद सुभाष अपने घर वापस चला गया और घटना के बारे में अपनी पत्नी भागवती भोई को बताया फिर उसकी पत्नी थाना बसना को फोन के माध्यम से बताई कि आपके थाना में रिपोर्ट दर्ज कराये हैं कार्यवाही नहीं होने के कारण आज पुनः मारपीट किये हैं. इसके बाद वे मोटर सायकल से बसना थाना जाने के लिए पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप आ रहे थे कि आरोपीगण द्वारा एकराय होकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ थप्पड़ से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
वहीं योगेन्द्र चौहान ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड 2 महलपारा सरायपाली में रहता है, ठेकेदारी में बिजली का काम करता है. 26 जनवरी को करीबन 11.40 बजे जब वह डीके पान ठेला के पास जनपद पंचायत के सामने बैठा था. उसी समय सुभाष भोई व उसकी पत्नी भागवती भोई एवं उसका साला पुरानी बात को लेकर एकराय होकर गाली गलौच कर हाथ में रखे डण्डा तथा पत्थर से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे. और उसके पहने हुए शर्ट को फाड़ दिये. मारपीट को देखकर बीच बचाव करने आये अशोक यादव और घांसीराम बंजारे के साथ भी उन लोग मारपीट किये. शिकायत पर पुलिस ने आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.