तालाब में नहाने गई युवती के शव को ग्रामीणों ने पेड़ से लटका द... - CG Sandesh

तालाब में नहाने गई युवती के शव को ग्रामीणों ने पेड़ से लटका देखा, परिजन पहुंचे तो निर्वस्त्र पड़ा था जमीन पर

रायगढ़ में गुरुवार देर शाम एक युवती का शव ग्रामीणों ने पेड़ से लटका देखा। कुछ देर बाद जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब शव निर्वस्त्र हालत में जमीन पर पड़ा था। जबकि उसके कपड़े कुछ दूर पर बिखरे हुए मिले। ऐसे में शव से दुष्कृत्य किए जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने अगले दिन शुक्रवार को पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर धर्मजयगढ़ थाना पुलिस माैके पर पहुंची और फॉरेंसिंग टीम व डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। हालांकि पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है।

बरतापाली निवासी सोरन राठिया की पुत्री संगीता राठिया (19) गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पास के डबरी (तालाब) में नहाने की बात कह घर से निकली थी। शाम चार बजे तक वह घर नहीं लौटी तो मां सनीरो बाई ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच शाम करीब 7 बजे गांव के कुछ लोगों ने युवती का शव गांव के बाहर एक अमरूद के पेड़ पर दुपट्टे से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। हालांकि जब परिजन मौके पर पहुंचे शव निर्वस्त्र हालात में जमीन पर पड़ा मिला। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि संगीता शव जब उन्होंने लटकते देखा तो शरीर पर पूरे कपड़े थे।

जबकि थोड़ी देर बाद परिजनों के पहुंचने पर शव इस हालत में मिला। उसके शरीर से अंडर गार्मेंट घटना स्थल से कुछ दूर पड़े हुए थे। ऐसे में ग्रामीणों को आशंका है कि शव के साथ दुष्कृत्य किया गया होगा। इसके बाद अगले दिन पुलिस को सूचना दी गई। अमरूद के पेड़ पर युवती का शव फांसी पर लटकने और कुछ देर बाद जमीन पर निर्वस्त्र पड़े होने की सूचना से पुलिस जांच उलझ गई है। एसडीओपी का कहना कि राठिया समाज में मौत के बाद हल्दी का लेप लगाने की प्रथा है। इस पर परिजनों ने ही शव उतार कर युवती के शरीर में लेप लगाने के लिए कपड़े उतारे थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें