घर के बहार गाली गलौच रोकने पर की मारपीट, मामला दर्ज
बसना वार्ड नं 03 की महिला ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया है कि 23 जनवरी को शाम करीब 05.00 बजे मनीष अग्रवाल व अंकित अग्रवाल दोनो उसके घर के सामने बैठेकर गाली गलौच कर रहे थे जिसे उसने घर के सामने बैठ कर गाली गलौच करने से मना किया था. इसके बाद उसके अगले दिन करीब 09.30 बजे मनीष अग्रवाल एवं अंकित अग्रवाल फिर से उसके घर के सामने बैठ कर गाली गलौच करने लगे जिसे महिला के लड़के ने मना किया तो दोनो भाई अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये व उसी समय मनीष अग्रवाल का पिता नरेश अग्रवाल भी वहां आया और वह भी मारपीट व गाली गलौच करने लगा. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मनीष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल व नरेश अग्रवाल पर धारा धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें