डिप्टी कलेक्टर ने किया लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण - CG Sandesh

डिप्टी कलेक्टर ने किया लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण

बलौदाबाजार,24 जनवरी 2020/ डिप्टी कलेक्टर एवं कौशल विकास के प्रभारी श्री मिथिलेश डोंडे ने आज संकरी स्थित लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से मुलाकात कर गुणवत्ता की जानकारी ली। फिलहाल 16 युवाओं के बैच का इलेक्ट्रिकल ट्रेड में प्रशिक्षण जारी है। उनकी प्रशिक्षण अवधि तीन महीने की है। मोटिवेशनल स्पीकर एस. एम.पाध्ये ने प्रशिक्षण के बाद नौकरी की संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा यदि आपके हाथ में हुनर हो तो स्वरोजगार से भी अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य श्री अनिल प्रधान और प्रशिक्षक उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें