टिक टॉक का भूत सवार, कुटेला के बाद बलौदा स्कूल पर बना नया वी... - CG Sandesh

टिक टॉक का भूत सवार, कुटेला के बाद बलौदा स्कूल पर बना नया वीडियो

कुछ दिनों पहले सरायपाली के कुटेला स्कूल में एक छात्र द्वारा टिक टॉक पर एक वीडियो अपलोड करते हुए तुम्ही ने मेरी जिंदगी खराब की है गाना पर सरायपाली के आई.ई.एम.बी. एच.एस.स्कूल. के एक छात्र द्वारा कुटेला के ऊपर टिक-टॉक वीडियो बनाया गया था.

जिसके बाद कुटेला स्कूल को कोशते हुए टिक टॉक का यह वीडियो वायरल हो गया और स्कूल का माहौल खराब होते देख स्कूल संचालक और पालक की सहमति से विधार्थी के स्कूल में जाने पर पाबंधी लगा दी गई.

लेकिन इस बार किसी निजी नहीं बल्कि एक शासकीय छात्र ने उसी विडियो को कॉपी करते हुए अपने स्कूल में ईट फेकने का वीडयो बनाया और कुछ लोगों के द्वारा अब इसे भी वायरल किया जा रहा है.

एक छात्र को स्कूल आने पर पाबंधी लगाये जाने के बाद भी विद्यार्थियों से टिक टॉक का भुत नही उतरा है, और आज वायरल किये जा रहे इस विडियो में छात्र एक ईंट के जगह 2 इट लेकर सरायपाली के शासकीय स्कूल बलौदा के गेट में, तुम्ही ने मेरे जिंदगी खराब की है बैक ग्राउण्ड म्यूजिक पर स्कूल को ईट से मारते हुए विडियो बना डाला.

हलाकि अब इस छात्र पर स्कूल क्या कार्यवाही करेगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है क्योंकि पिछली बार छात्र पर स्कूल आने की पाबंधी वाली कार्यवाही को जिला शिक्षा अधिकारी ने सही बताया था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें