मोटर सायकल से गिरकर महिला की मौत
9
अगस्त 2019 को कोमाखान चैखड़ी के आगे मोटर सायकल से गिरकर मौत हो जाने पर पुलिस ने
जांच कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 09 अगस्त को देवनारायण पटेल के
मोटर सायकल से मृतिका तुलसी बाई पटेल को देवनारायण अपने मोटर सायकल में बिठाकर
मृतिका की मायके ग्राम कुलिया बांधा उड़ीसा से वापस घर आ रहे थे कि NH 353 रोड कोमाखान
चैखड़ी के थोड़ा आगे नर्सरी प्लाट के पास बागबाहरा की ओर जाने वाले रास्ता में करीब
08:00 बजे सुबह देवनारायण पटेल के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही
पूर्वक चलाकर पीछे बैठे मृतिका तुलसी बाई पटेल को मोटर सायकल से गिरा देने से उसके
सिर में चोंट आने से ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो जाना पाया गया. जिसपर पुलिस ने
आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें