15 लीटर अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

15 लीटर अवैध शराब जप्त

बसना पुलिस ने ग्राम गढपटनी के पास 15 लीटर अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 21 जनवरी को ग्राम गढपटनी की ओर से दो व्यकित मोटर सायकल OD 17 P 0192 हीरो एच एफ डिलक्स लाल रंग मे नीले रंग के बैग अंदर गोवा अंग्रेजी शराब रख कर परिवहन करते बसना की ओर आ रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूछने पर मोटर सायकल चला रहा व्यक्ति ने अपना नाम रमेश कुमार बेहरा पिता अमृतलाल बेहरा डुमरपाली थाना पिथौरा एवं अपने हाथ मे नीले रंग का बैग रखे पीछे बैठा व्यक्ति ने अपना नाम हेतराम साहू पिता अशोक साहू उम्र 24 साल पिलवापाली थाना पिथौरा का रहने वाला बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से संयुक्त रूप से एक नीले रंग का बैग अंदर भरा हुआ 85 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 15 लीटर कीमत 6,800 रूपये रखा मिला एवं शराब परिवहन मे उपयुक्त मोटर सायकल एच एफ डिलक्स लाल कलर पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 30,000 रूपय को जप्त कर अवैध शराब को शीलबंद कर दिया गया.

इसके साथ ही आरोपीयों का यह कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें