रेल्वे फाटक के पास से अवैध शराब जप्त
महासमुंद
पुलिस ने 17 जनवरी को रेल्वे फाटक के पास से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने
बताया कि मुखबीर की सूचना पर अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु रेल्वे फाटक के पास
पहुंचे जहाँ घेराबंदी करते समय आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था. जिसे पकड़कर नाम
पता पूछने पर वह अपना राम प्रसाद पटेल पिता नटवर प्रसाद पटेल उम्र 44 वर्ष
लोहारडीह थाना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक
सफेद रंग की प्लास्टिक थैला में 21 पौवा देशी मदिरा प्लेन की कीमती 1260 रूपये का
रखा मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का धारा 34(A) आबकारी एक्ट का अपराध घटित
करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द किया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें