भंवरपुर चौकी द्वारा बच्चों को यातायात नियमों एवं सायबर क्राईम के बारे दी गई जानकारी.
बसना - श्रीमान पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पर बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर पुलिस चौकी द्वारा क्षेत्र के स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात नियमों एवं सायबर क्राईम के बारे में बताया गया ।
चौकी प्रभारी श्री दुलारसिंग यादव द्वारा शासकीय हायरसेकंडरी स्कूल भंवरपुर में जाकर यातायात नियमों व वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने , तथा तीन सवारी न बैठने ,सायबर क्राइम, डायल 112 एमरजेंसी काल, तथा एटीएम फ्रॉड के सम्बंध में मत्वपूर्ण जानकारी दिया गया।इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य श्री नेताम ,एन एस एस प्रभारी श्री दीवान सहित शिक्षक गण व चौकी से प्रधान आरक्षक मनोज मानिकपुरी , डिग्री नन्द ,शेखर साहू सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें