लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते अपर डिपर नही करने पर, रोड़ किनारे ... - CG Sandesh

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते अपर डिपर नही करने पर, रोड़ किनारे उतारा गाड़ी, फिर दर्ज कराई शिकायत

भंवरपुर चौकी में राजू बंजारा पिता भागीरथी बंजारा निवासी कोलिहादेवरी ने शिकायत की है कि 14 जनवरी को  08:30 बजे वह अपने कार क्रमांक CG 04 HD 3008 को लेकर काम मे मोहन बंजारा, जितेन्द्र बंजारा, भगवंत बंजारा के साथ कोलिहादेवरी से नौगड़ी जा रहे थे इसी दौरान नौगड़ी तरफ से वाहन क्रमांक CG 06 GJ 8069 के चालक शिवचरण बंजारा द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते वाहन का लाईट को अपर डिपर नही किये जिससे वह अपने वाहन को हाई स्कूल कोलिहादेवरी बड़ी मुश्किल से रोड़ किनारे उतारा. उसने बताया कि अगर रोड़ से कहीं नहीं उतारता तो वह उसके कार को अवश्य ठोकर मारता जिससे कार मे बैठे लोगों को चोंट पहुंचता. मामले में पुलिस ने वाहन क्रमांक CG 06 GJ 8069 का चालक गोलु उर्फ शिवचरण बंजारा के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें