खेत में चल रहा था जुआ, सुचना मिलते ही पहुंची पुलिस - CG Sandesh

खेत में चल रहा था जुआ, सुचना मिलते ही पहुंची पुलिस

कोमाखान पुलिस ने बोईरगांव और कछारडीह के मध्य जुआं खेलते जुआड़ी को पकड़ा है.  पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि बोईरगांव कछारडीह के मध्य एक खेत में 52 पत्ती ताश से रूपया पैसा का हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ चल रहा है. जिसकी  सूचना मिलने पर पुलिस मौका में जाकर घेराबंदी कर रेड़ कार्यवाही किया कार्यवाही के दौरान कुछ जुआरी मौका पाकर पुलिस को देखकर भाग गये और मौके पर इन्द्र कुमार उम्र 39 साल बोईरगांव, राज कुमार उम्र 29 साल बोईरगांव, उदेश्याम उम्र 27 साल सराईपाली थाना कोमाखान के पास से कुल रकम 1650 रूपये 52 पत्ती ताश मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें