जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को किया निलम्बित, 14 वें वित... - CG Sandesh

जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को किया निलम्बित, 14 वें वित्त में फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद नहीं दिया था कारण बताओ नोटिस का जवाब.

सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोंदानवापाली के सचिव गोविंद पटेल को महासमुन्द जिला पंचायत सीईओ डॉ रवि मित्तल ने निलम्बित कर दिया है, इस दौरान सचिव को जनपद पंचायत मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है.

दरसल सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बोंदानवापाली में सरपंच-सचिव द्वारा 14 वे वित्त के राशि मे फर्जीवाड़े से सम्बंधित शिकायत प्राप्त हुआ था, जिसके जिला सीईओ द्वारा पंचायत सचिव गोविंद पटेल को 14 वे वित्त के राशि मे 2 लाख 81 हजार रु के अनियमित भुगतान करने के सम्बंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. जिसके बाद ग्राम पंचायत सचिव द्वारा कोई भी जवाब देना उचित नहीं समझा गया.

उपरोक्त कारण बताओ नोटिस के उत्तर प्रस्तुत नहीं करने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत पंचायत सचिव गोविंद पटेल को 3 जनवरी  2020 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें