जुंआ मत खेलो कहने पर मारपीट
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम
करहीडीह में जुंआ मत खेलो कहने पर मारपीट व गाली गलौच करने का मामला दर्ज किया गया
है. नीलम साहू ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी को करीब 05:00 शाम को शीतव निषाद के घर के पास आम गली में खेलू साहू एवं सोमलाल साहू कुछ
लोगों के साथ जुआ खेल रहे थे, जिसे वह क्यों गांव में जुआ खेलकर बच्चों को बिगाड़
रहे हो कहकर मना किया तो खेलू साहू एवं सोमलाल साहू ने तु कौन होता है मना करने वाला
कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर सोमलाल ने हाथ थप्पड़ एवं डंडे उसके साथ मारपीट किया. जिससे
उसे चोट आई. मामले में पुलिस ने आरोपी के
विरूद्ध अपराध धारा 323, 294 एवं 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर
विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें