पकरिद नाले में गिरा युवक सिर पर गंभीर चोट, डिप्टी रेंजर ने प... - CG Sandesh

पकरिद नाले में गिरा युवक सिर पर गंभीर चोट, डिप्टी रेंजर ने पहुँचाया पिथौरा शासकीय अस्पताल

बलौदाबाजार-बार नयापारा से देवपुर जाने वाले मार्ग में पकरिद के पास नाले में एक युवक सिर पर चोट लगने की वजह से बेहोश हालात में मिला.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चरोदा में पदस्थ डिप्टी रेंजर सालिकराम डड़सेना विभागीय कार्य से पकरिद मार्ग पर जा रहे थे तभी पुल पर गिरे युवक को देखकर कुछ ग्रामीण फ़ोटो ले रहे थे, लेकिन कोई मदद करने आगे नही आ रहा था, जिस पर सालिकराम डड़सेना ने अपनी वाहन रोककर गिरे युवक को अपनी वाहन में बिठाकर अस्पताल पिथौरा शासकीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए इलाज किया गया.

पकरिद नाला के पास अंधा मोड़ है और मोड़ पर काबू नही पा सकने के कारण नगरदा निवासी रमेश बरिहा मोटरसायकल सहित गिर गया था, जिसकी सूचना जनकराम दीवान ने मदद के लिए कई लोगो को बुलाया किंतु राहगीर फ़ोटो खिंचने में ध्यान देते रहे इस बीच सालिकराम डड़सेना ने मदद किया और सहयोग किया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें