कलेक्ट्रेट परिसर के सामने से मोटर सायकल चोरी हो जाने का मामल... - CG Sandesh

कलेक्ट्रेट परिसर के सामने से मोटर सायकल चोरी हो जाने का मामला दर्ज

महासमुंद कलेक्ट्रेट परिसर के सामने से मोटर सायकल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है,  राधेश्याम दीवान ग्राम पचेडा निवासी ने पुलिस को बताया कि वह शिक्षा विभाग में नौकरी करता है तथा 6 जनवरी  को अपने मोटर सायकल TVS क्रमांक CG 06 GL 5361 से दिन में 03:00 बजे निजी कार्य से कलेक्ट्रेट महासमुंद आया था, और मोटर सायकल को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर में खडा कर मोटर सायकल को लाक करके कलेक्ट्रेट के अंदर चला गया. इसके  करीब 01 घंटे के बाद जब वह वापस आकर अपने मोटर सायकल कीमत करीबन 15 हजार रूपये को देखा तो खडे किये गये स्थान पर नहीं था. जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाया जा चूका था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें